फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू: गृह मंत्री का विपक्ष पर वार- जिनकी सोच मृत, उन्हें दिखाई नहीं देता देश का विकास

Sat, 26 Sep 2026 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना शाह ने कहा, कुछ वक्रदृष्टा जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाते रहते हैं। जिन्हें भारत की अर्थव्यवस्था मृत लगती है, दरअसल उनकी अपनी सोच ही मृत हो चुकी है, इसलिए उन्हें देश का विकास दिखाई नहीं देता।
 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आर्थिक विकास दर पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर निशाना साधा। नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना शाह ने कहा, कुछ वक्रदृष्टा जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाते रहते हैं।

विज्ञापन


दुनियाभर में इतनी उथल-पुथल और अनेक बाधाओं के बावजूद भारत की विकास दर 7.8 फीसदी है और यह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ रही है। जिन्हें भारत की अर्थव्यवस्था मृत लगती है, दरअसल उनकी अपनी सोच ही मृत हो चुकी है, इसलिए उन्हें देश का विकास दिखाई नहीं देता।

शाह ने शुक्रवार को कहा, मूडीज ने विकास दर का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जापान की प्रमुख रेटिंग एजेंसी जेसीआर ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को बीबीबी+ से अपग्रेड करके ए- तक पहुंचा दिया है। जुलाई में रिकॉर्ड 2.11 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में 12.2 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में 11 गुना वृद्धि हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को 2047 में एक विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प दिया है, उसे हम सिद्ध करेंगे।  
विज्ञापन


यूपी की ब्रह्मोस ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद
शाह ने कहा कि यूपी के झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड विकसित किए जा रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में यूपी में निवेश आ रहा है। 

  • शाह ने कहा, रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। डिफेंस सेक्टर में निर्यात 2013-14 की तुलना में 56 गुना बढ़ा है। यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। 
नोएडा की नियारा ट्राइब को मिल रही वैश्विक पहचान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतमबुद्ध नगर की नियारा ट्राइब का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी फाउंडर निहारिका प्रथम हैं। हॉल एच 14, स्टॉल 03/40 पर उनका कलेक्शन लगा है। निहारिका ने बताया कि उनका ब्रांड भारत की पारंपरिक विरासत को मॉडर्न डिजाइन के साथ दुनिया तक पहुंचाता है। यहाँ हाथ से बने ट्राइबल हार, चोकर, झुमके और लेदर बैग हैं। सभी प्रोडक्ट लिमिटेड एडिशन और हैंडक्राफ्टेड हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो से उन्हें विदेशी खरीदारों से जुड़ने और महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें