फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: इस बार अमेरिका की मेहमाननवाजी, चीन और पाकिस्तान से दूरी; व्यापार मेला कल से

Thu, 24 Sep 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा

सार

ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। ट्रेड शो में 88 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मेले का लोगो - फोटो : screen grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इस बार अमेरिकी खरीदार भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। करीब 50 अमेरिकी खरीदारों के आने की उम्मीद है। पिछले संस्करण में ट्रंप टैरिफ के चलते अमेरिका से महज दो-तीन खरीदार ही पहुंचे थे। इस बार आयोजकों ने पाकिस्तान और चीन के खरीदारों को न्योता नहीं दिया है। 

विज्ञापन


ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। ट्रेड शो में 88 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के कारोबार पर असर पड़ा था। इसका असर ट्रेड शो में भी देखने को मिला। अमेरिका से आए दो-तीन खरीदारों के साथ कारोबार आगे नहीं बढ़ सका।

ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पहली बार 250 विदेशी खरीदार शामिल होंगे। ये  खरीदार बृहस्पतिवार को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। इनमें से ज्यादातर के ठहरने की व्यवस्था क्राउन प्लाजा  होटल में की गई है। फियो के उपनिदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि 30 विदेशी खरीदारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीधा संवाद होगा।  
विज्ञापन


25 से 30 हजार बी-टू-बी बैठकें होने की उम्मीद
इस बार ट्रेड शो में 25 से 30 हजार बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-टू-बी) बैठकें होने की उम्मीद है। पिछले साल करीब 21 हजार बैठकें हुई थीं। इस बार अफ्रीका और यूरोप से करीब 100-100 खरीदारों के आने की उम्मीद है। जापान से करीब 50 और दक्षिण कोरिया से 25 खरीदार पहुंच सकते हैं।

आठ जिलों के किसानों का लगेगा मेला
28 सितंबर को पश्चिमी मैदानी जोन का जिलास्तरीय एकदिवसीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेले में मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और शामली के किसान शामिल हैं।

वहीं एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि पवेलियन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें नोएडा एयरपोर्ट की पहली उड़ान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा यमुना सिटी में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों के साथ गौतमबुद्धनगर, आगरा, टप्पल-बाजना और राया अर्बन सेंटर के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें