फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ग्रेटर नोएडा में बड़े सपा नेता की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Fri, 31 May 2019 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दादरी के जारचा रोड पर शुक्रवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सपा के एक बड़े नेता रामटेक कटारिया को दिनदहाड़े गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रामटेक कटारिया अपनी कार से जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार रोक कर उन्हें गोलियों से भून दिया। उन्हें चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रामटेक कटारिया दादरी विधानसभा क्षेत्र से सपा अध्यक्ष थे। 

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर क्या कहा?

इस मामले पर गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की हत्या की गई है। व्यक्ति का नाम रामटेक कटारिया है और यह बताया गया है कि इस व्यक्ति के समाजवादी पार्टी से संबंध थे। यह हत्या प्रथम दृष्टया में पारिवारिक भाइयों की आपसी रंजिश के चलते होना लगता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हत्या में प्रथम दृष्टया में कोई राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता होना प्रकाश में नहीं आया है। थाना दादरी में दिए आवेदक की तहरीर के आधार पर विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें