फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी लौटे प्रवासियों को नोएडा में मिलेगा रोजगार, सर्वे की तैयारी में जुटी योगी सरकार 

Thu, 28 May 2020 05:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
घर लौटते प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान देश के अन्य हिस्सों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले मजदूरों को प्रदेश में ही रोजगार दिलाने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब सरकार की योजना है कि घर लौटे मजदूरों को नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।  

विज्ञापन





इसके लिए पूरे प्रदेश में सर्वे की तैयारी की जा रही है। सरकार पहले ही मजदूरों की स्किल मैपिंग कर उनकी सूची तैयार करना शुरू कर चुकी है। अब प्रदेश में किस प्रतिभा की कितनी मांग है और किसके लिए कहां कितनी संभावना है, इसका डेटा बैंक भी तैयार किया जा रहा है।

इसे लेकर यूपी सरकार के प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल ने बुधवार को नोएडा के उद्यमियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। इसमें नोएडा के अलावा मेरठ, लखनऊ और वाराणसी के भी कुछ उद्यमी और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन


इस दौरान आईआईए के अध्यक्ष कुलमणि गुप्ता ने कहा कि इन दिनों सरकार गांव-गांव में स्किल मैपिंग का काम कर रही है। अब आईआईए के सभी 80 चैप्टर द्वारा भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है कि उनके पास किस तरह के कामगारों और विशेषज्ञों की आवश्यकता है। अगले छह महीने में वह कितने लोगों को अपने यहां पर रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें