फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की जनसभा में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग, पूछा- केजरीवाल ने कर दिखाया आप कब करेंगे?

Fri, 01 Sep 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सीएम बनने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। योगी की यात्रा के चलते गाजियाबाद में जगह-जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


हिंडन एयरबेस से करहेड़ा रोड, राजनगर एक्सटेंशन रोड, संजयनगर रोड पर ट्रै‌फिक रोका गया। सीएम योगी को 11:30 बजे आना था लेकिन उनके 12 बजे आने के चलते जाम लग गया।

मुख्यमंत्री के हिंडन एयरबेस पहुंचने से पहले ही उसमें आम जनता की एंट्री और एक्जिट पर रोक लगा दी गई थी। सीएम ह‌िंडन से सीधे कव‌िनगर स्थ‌ित रामलीला मैदान 38 गाड़‌ियों के खाफ‌िले के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


कव‌िनगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोध‌ित करने के दौरान सीएम योगी को अभ‌िभावकों की नारेबाजी का भी सामना करना पड़ा। अभ‌िभावक संघ के लोग तख्त‌ियां लेकर मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंच गए। उन तख्त‌ियों पर ल‌िखा था क‌ि, 'द‌िल्ली में केजरीवाल ने तो कर द‌िखाया आप कब करेंगे?'

इसे देखते हुए सीएम ने तुरंत मंच से ही इस मामले पर प्रत‌िक्र‌िया देते हुए कहा क‌ि फीस वृद्ध‌ि को लेकर यूपी सरकार पहले ही एक कमेटी बना चुकी है और जल्द ही इसकी स‌िफार‌िशें आने वाली हैं ज‌िसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। इसका मैं आश्वासन देता हूं इसल‌िए थोड़ा धैर्य रखें।  
विज्ञापन

रखी कैलाश मानसरोवर भवन की आधारश‌िला

- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सीएम योगी ने इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर भवन की आधारशिला रखी। जनता को संबोध‌ित करते हुए योगी बोले क‌ि कैलाश मानसरोवर देश का ऐसा पहला तीर्थ यात्री भवन है ज‌िसमें उन्हें हर तरह की सुव‌िधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने कहा क‌ि यह भवन ना बन पाए इसके ल‌िए लोगों ने कई तरह के रोड़े लगाने की कोश‌िश की ज‌िसके चलते स्थल को भी बदलना पड़ा लेक‌िन सरकार इसके ल‌िए प्रत‌िबद्ध है। इसके ल‌िए योगी ने अध‌िकार‌ियों को संबोध‌ित करते हुए कहा क‌ि भले ही भवन के न‌िर्माण के ल‌िए दो साल का लक्ष्य रखा गया है लेक‌िन मैं चाहता हूं क‌ि अगले साल ही इसे पूरा कर ल‌िया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा क‌ि गाज‌ियाबाद और गढ़मुक्तेश्वर को तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में व‌िकस‌ित क‌िया जाएगा। ज‌िस तरह इलाहाबाद और हर‌िद्वार में कुंभ के मौके पर करोड़ों श्रद्धालु जमा होते हैं वैसे ही यहां भी श्रद्धालुओं को आकर्ष‌ित क‌िया जाएगा।

जनसभा के आख‌िर में सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों भारत नवन‌िर्माण और स्वच्छता की शपथ भी द‌िलाई। रामलीला मैदान से योगी दुधेश्वरनाथ मठ मंद‌िर के ल‌िए रवाना हो गए। वहां पूजन-अर्चन करने के बाद अध‌िकार‌ियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें