दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी कर दिए। दोनों की परीक्षाओं में फतेहपुर की छात्राओं ने बाजी मारी है।
वहीं गाजियाबाद में रानू तिवारी ने जिला टॉप किया है। रानू को 12वीं परीक्षा में 92.40 फीसदी अंक मिले हैं। जिला टॉप करने वाली रानू का यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 26वां स्थान है। रानू महर्षि दयानंद स्कूल की छात्रा हैं।
वहीं अगर बात 10वीं के नतीजों की करें तो गाजियाबाद का पूरे यूपी मेरिट लिस्ट में 36वां स्थान है। 10वीं परीक्षा में गाजियाबाद के जिला टॉपर को 87.33 फीसदी अंक मिले हैं।
वहीं नोएडा में अमीनचंद इंटर कॉलेज के छात्र आशीष कुमार ने जिला टॉप किया है। आशीष को 500 में से 447 अंक मिले हैं।