यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम का आ गया है। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु तोमर टॉपर बने हैं। कक्षा बारह में टॉपर बनने वाली तनु यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। वहीं हाई स्कूल में टॉप आने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के रहने वाले हैं।
2019 बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 80 फीसदी और 12वीं में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं 10वीं में 76.66 छात्र और 83.98 छात्राएं पास हुईं है। 12वीं में 64.40 छात्र और 76.46 छात्राएं पास हुईं।
वहीं हाईस्कूल में रमनदीप ने 90.33 प्रतिशत लाकर जिला गौतमबुद्धनगर में टॉप आए हैं। तो वहीं 12वीं में अंजलि परमार ने 83.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल 58.06 लाख परीक्षार्थियों में से कुल 6.52 लाख ने परीक्षा छोड़ दी, इस प्रकार अंतिम रूप से 51.54 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी बार हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें हाईस्कूल में 2.51 लाख एवं इंटरमीडिएट में 4.01 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार इंटरमीडिएट में एकल विषय के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।छात्र हमारी वेबसाइट results.amarujala.com समय-समय पर चेक करते रहें।
जिन छात्रों ने अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए 8929470909 पर मिस्ड कॉल देकर, आए हुए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया है वे अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। और जिन छात्रों ने अबी तक रजिस्टर नहीं किया है वे अब भी 8929470909 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।