चिकित्सकों के मुताबिक गोली उसके सिर के पार लगने से हालत नाजुक बनी हुई थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण आगरा पुलिस के एक जवान को भी आईसीयू के बाहर निगरानी के लिए तैनात किया गया था।
डॉक्टरों के मुताबिक शनिवार दोपहर को मनीष की तबियत नाजुक थी। दोपहर 1.20 बजे मनीष ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की ओर से मनीष की मौत की सूचना के बाद आगरा पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई।
सूचना के बाद मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। इसमें यूपी पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को कार्रवाई करने की सूचना दी। सदर थाना पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है हालांकि शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
बता दें कि 12 जून को आगरा की दीवानी कचहरी में विवाद के दौरान अधिवक्ता मनीष ने तेजतर्रार अधिवक्ता एवं यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीष ने वारदात के बाद उनके भांजे को भी गोली मार कर खुद की कनपटी में बंदूक रखकर गोली से उड़ा दिया। मनीष को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल लाया गया था।