फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 75 हजार प्रवासी श्रमिक ने दी बिल्डर साइटों पर काम करने लिए सहमत

Wed, 10 Jun 2020 07:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश लोटे श्रमिकों ने बिल्डर साइट पर काम करने के लिए सहमति दे दी है। नेशनल रियल स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल, उत्तर प्रदेश (नेरेडको) ने जानकारी दी है कि उन्होंने 2.85 लाख श्रमिकों से संपर्क किया है। इसमें से पांच हजार श्रमिकों ने साइटों पर काम शुरू कर दिया है। जबकि बाकि श्रमिक अगले महीने से काम करना शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


नेरेडको के अध्यक्ष आर के अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ उन्होंने एक एमओयू साइन किया था। जिसमें देश के अन्य राज्यों से लौटे श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार देने का वादा किया गया था।  प्रदेश सरकार ने नेरेडको को 2.85 लाख श्रमिकों की सूची दी थी। जिसके बाद श्रमिकों को एसएमएस के माध्यम से संपर्क किया। इन श्रमिकों में से अभी तक 75 हजार श्रमिकों ने काम करने की सहमती दे दी है।

अब तक 5 हजार श्रमिकों ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ में काम शुरू कर दिया है। नेरेडको से 50 हजार बिल्डरों ने 1.5 लाख मजदूरों की मांग की है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत तक करीब 3 लाख श्रमिकों को बिल्डर साइटों पर काम दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें