फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर-उपमहापौर का निर्विरोध निर्वाचन तय, सुबह जारी हो गई थी सूची

Thu, 18 Jun 2020 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नामांकन के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति सदस्य के लिए उम्मीदवारों ने निगम कार्यालय पहुंचकर निगम सचिव को अपना नामांकन जमा कराया। अब आगामी 24 जून को उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाना तय है। 

विज्ञापन


निगम सचिव द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की आखिरी तारीख 17 जून तय की गई थी जिसके बाद उत्तरी और दक्षिणी निगम में दोपहर ढाई बजे सिविक सेंटर में बुधवार को नामांकन भरा गया। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में शाम चार बजे के करीब उम्मदीवार नामांकन के लिए पहुंचे। 

हालांकि, खास बात यह रही कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा सुबह ही सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई थी जिसमें पदों की घोषणा के साथ उम्मीदवार का नाम लिख दिया गया था। यह पहली बार हुआ है जब प्रदेश भाजपा द्वारा नामांकन से पहले ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई हो। 
विज्ञापन


उत्तरी निगमः महापौर पद के लिए जयप्रकाश का नामांकन
उप महापौर के लिए रितु गोयल, स्थायी समिति सदस्य के लिए छैल बिहारी गोस्वामी (वार्ड नं104), योगेश वर्मा (वार्ड नं 75), मुकेश गोयल (वार्ड नं 16) और अजय कुमार (वार्ड नं 11) ने नामांकन भरा है। इन उम्मीदवारों में मुकेश गोयल कांग्रेस पार्टी से हैं जबकि अजय कुमार आप पार्टी के नेता हैं। स्थायी समिति सदस्यों में इस बार तीन पद भी खाली हुए थे इसलिए इस बार स्थायी समिति सदस्य के लिए भी नामांकन किया गया है। 

दक्षिणी निगमः महापौर पद के लिए अनामिका  मैदान में
उपमहापौर पद के लिए चितरंजन पार्क से निर्वाचित सुभाष भड़ाना ने नामांकन भरा। इसके अलावा स्थायी समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरे गए। जिसमें भाजपा की ओर से राजदत गहलोत (वार्ड नंबर 35), तुलसी जोशी (वार्ड नंबर 65), मुकेश सूर्यांश (वार्ड नंबर 31) और कांग्रेस की ओर से सुरेश कुमार ( वार्ड नंबर 19) वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से जितेंद्र कुमार ( वार्ड नंबर 83) ने नामांकन भरा। 

पूर्वी निगमः महापौर पद के निर्मल जैन का नामांकन
उपमहापौर पद के लिए भाजपा नेता हरि प्रकाश बहादुर ने नामांकन भरा। इसके अलावा स्थायी समिति के सदस्य के लिए भाजपा की ओर से सत्य पाल सिंह (वार्ड नंबर 61), दीपक मल्होत्रा (वार्ड नं 23), प्रवेश शर्मा (वार्ड नं37ई) और आम आदमी पार्टी की ओर से गीता रावत (वार्ड नं 10ई) ने नामांकन भरा।




 

विज्ञापन

नए पार्षदों को मुख्य राजनीति से जोड़ बढ़ाया जाएगा कद 

नगर निगम में महापौर और उपमहापौर पद और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव में पार्टी द्वारा नए पार्षदों को जोड़ मुख्य राजनीति में लाकर उनका कद बढ़ाया गया है। इसकी तीनों नगर निगमों में बानगी देखने को मिलती है। 

दक्षिणी निगम में महापौर पद के लिए नामांकित अनामिका वार्ड नंबर 97 से पार्षद हैं। इससे पहले वह स्थायी समिति की सदस्य रह चुकी हैं व साथ ही दो वर्ष तक उन्होंने डैम्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। 

हालांकि, अब पार्टी द्वारा कद बढ़ाकर मुख्य राजनीति में लाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर उपमहापौर पद के लिए नामांकित सुभाष भड़ाना इससे पहले जोन चेयरमैन रह चुके हैं जिन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी के साथ उप महापौर के लिए नामांकित किया है। इसके अलावा तुलसी जोशी दक्षिणी जोन की अध्यक्ष के साथ स्थायी समिति के उपाध्यक्ष भी रही हैं। हालांकि, इस बार भी उन्हें स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया है।

उत्तरी निगम में इस बार नई सूची में स्थाई समिति अध्यक्ष जयप्रकाश को छोड़कर पुराने नामों को हटा दिया गया है। इसमें महापौर अवतार सिंह का नाम भी शामिल है। ऐसे में आगामी 24 जून के बाद वह केवल पार्षद के तौर पर कार्य करेंगे। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भी पुराने पार्षदों को छोड़ नए पार्षदों का कद बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें