फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात से ही करने लगा पत्नी संग अप्राकृतिक कुकर्म

Sun, 11 Oct 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भीकम कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप लगाया है। शादी के अगले दिन ही आरोपी ने उसे अमानवीय तरीके से अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 25 जुलाई 2015 को इसी इलाके की भीकम कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुआ था।

महिला का आरोप है कि शादी की पहली रात को उसे अपने पति का घिनौना चेहरा नजर आ गया।
विज्ञापन

अमानवीय तरीके से बनाया हवस का शिकार

पति ने पहले ही दिन उसे अमानवीय तरीके से अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। घर बसाने के लिए वह किसी तरह पति के अत्याचारों को सहन करती रही।

महिला का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने उसे दबोच लिया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करना शुरू कर दिया।

जिससे उसकी हालत बेहद खराब हो गई। इस घटना के बाद काफी विरोध करने पर भी उसका पति नहीं माना। पीड़िता ने मायके वालों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें