फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुकः एम्स

Wed, 07 Aug 2019 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार को एम्स प्रबंधन ने जारी बयान में कहा है कि वकील महेंद्र सिंह कोमा में चले गए हैं। जबकि पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एम्स के कई विभागों के डॉक्टर मिलकर दोनों मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की हालत में मामूली रूप से सुधार जरूर देखने को मिला है। बुधवार को भी पीड़िता के कुछ मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं, जिनके आधार पर फिलहाल उसका ऑपरेशन नहीं करने का फैसला लिया है। पीड़िता का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। एम्स के डॉक्टर लगातार स्थिति में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं, बावजूद इसके उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों की हालत अतिगंभीर है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। 

एयर एंबुलेंस के जरिए बीते सोमवार रात को लखनऊ के केजीएसी अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। जबकि इस मामले के वकील को मंगलवार दोपहर एयर एंबुलेंस से एम्स में लाया गया। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर की माने तो उसे निमोनिया हो गया। जिसकी वजह से उसकी हालत में सुधार नहीं आ पा रहा है। इसके अलावा उसका ब्लड प्रेशर भी सामान्य में लाने में काफी दवाई देनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी कमजोर हो गई है कि उस पर दवाइयां असर नहीं कर रही हैं। उसकी आंख खुलती भी है तो कमजोरी के कारण वापस बंद हो जाती हैं। उसे फूड पाइप के जरिए खाना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें