फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस : स्वाति मालीवाल ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, आरोपी MLA की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 12 Apr 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस हिरासत में पीड़िता के पिता की मौत के मामले में पीड़ित परिवार के साथ पुलिस और प्रशासन पर ज्यादतियां करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा कि पीड़िता एक साल से लगातार विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। विधायक की शह पर उसके परिवार को प्रताड़ित करने से परेशान होकर पीड़िता और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री के घर के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने परिवार की मदद करने के बजाय उसके पिता को ही हिरासत में ले लिया। हिरासत में कथित पिटाई से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर 18 गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


आंत फटने से उनकी मौत हुई। उन्होंने लिखा कि बढ़ते दबाव की वजह से पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उसमें विधायक का नाम नहीं है। इस वजह से वह अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और मीडिया में बयान देकर पीड़िता का चरित्र हनन कर रहा है।

एफआईआर में पीड़िता के बयान भी अधूरे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने विधायक को तुरंत गिरफ्तार करने, मामले का फास्ट ट्रैक ट्रायल 6 महीने में पूरा कराने, पुलिस-प्रशासन की संलिप्तता की न्यायिक जांच कराने, पीड़िता और परिवार को सुरक्षा और सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें