फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये और घर देगी योगी सरकार

Sat, 07 Dec 2019 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:34 PM, 07-Dec-2019

राज्य मंत्री कमल रानी वरुण ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में  जिला मजिस्ट्रेट से 25 लाख रुपये का चेक देने को कहा है। साथ ही उन्होंने परिवार की मांग के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर आवंटित किया जाएगा।
 

06:03 PM, 07-Dec-2019

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अन्य नेताओं के साथ उन्नाव रेप पीड़िता के घर पहुंचे। 
 

05:56 PM, 07-Dec-2019

उन्नाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह सभी बलात्कार पीड़िता के घर के बाहर मंत्री कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
 
 

विज्ञापन
04:54 PM, 07-Dec-2019

उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे साक्षी महाराज ने बाद में मीडिया से बात की। मैं और मेरी पार्टी पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हैं। मैंने यह विषय संसद में भी उठाया था। अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव का नाम बदनाम किया गया है।

 

04:50 PM, 07-Dec-2019

उन्नाव में यूपी कैबिनेट के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण के पीड़िता के घर जाने के विरोध में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन
04:49 PM, 07-Dec-2019

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्नाव पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जैसी भी जांच चाहते हैं, हम वैसी जांच करेंगे। पीड़िता ने जिन लोगों का नाम लिया था, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय है।

 

03:05 PM, 07-Dec-2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे।

 

03:03 PM, 07-Dec-2019

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती यूपी के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचीं।
 

 

01:54 PM, 07-Dec-2019

सफदरजंग के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्लात ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा कि शरीर पर जहर और घुटन के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के अनुसार पीड़िता की मौत पूरी तरह जलने की वजह से हुई है।
 

 

12:50 PM, 07-Dec-2019

प्रियंका गांधी ने उन्नाव पहुंचकर पीड़िता के घरवालों से मुलाकात की है और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

 

12:45 PM, 07-Dec-2019

पीड़ित परिवार से मिलने लखनऊ से निकली प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच गई हैं।

12:35 PM, 07-Dec-2019

पीड़िता का शव उन्नाव गांव के लिए निकल चुका है। नोएडा एक्सप्रेसवे से पुलिस काफिले के साथ पीड़ित का शव उन्नाव ले जाया जा रहा है।

11:36 AM, 07-Dec-2019

सफदरजंग अस्पताल में चल रहा पीड़िता का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है। करीब एक घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसे फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. वाही के नेतृत्व में किया गया। अब पीड़िता का शव उन्नाव ले जाने की तैयारी हो रही है।

 

11:31 AM, 07-Dec-2019

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के बाहर उन्नाव दुष्कर्म मामले के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं।

 

11:20 AM, 07-Dec-2019

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इसे लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। इसी के तहत कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना हो गई हैं, जहां वह पीड़ित परिवार से मिलेंगी। वह किसी भी समय उन्नाव पहुंच सकती हैं।

 

10:58 AM, 07-Dec-2019

पीड़िता के शव का सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

10:22 AM, 07-Dec-2019

योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता की मौत पर दुख जताया है और कहा है कि सभी आरोपी पकड़े गए हैं और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे।

 

10:21 AM, 07-Dec-2019

उत्तर प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, यह बहुत दुख की बता है कि आज पीड़िता हमारे साथ नहीं है। हम संबद्ध अदालत से अपील करेंगे कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए और हम ये भी अपील करेंगे कि इस केस की रोजाना सुनवाई हो। ब्रजेश पाठक से जब उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया जिसमें उन्नाव में 11 महीने में 86 रेप होने की बात कही गई तो वह बोले कि इस केसों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। हम अपराधियों को सजा दिलाकर रहेंगे, चाहे वो कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों। हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

 

09:49 AM, 07-Dec-2019

सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट सुनील गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम सुबह 10 बजे डॉ. एमके वाही की अध्यक्षता में होगा। डॉ. गुप्ता ने ये भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं, वो फॉरेंसिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे।

 

09:43 AM, 07-Dec-2019

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का भाई उसके साथ अस्पताल में ही मौजूद था और अंतिम वक्त में उसके साथ ही रहा। जब बहन की मौत के बारे में उससे मीडिया ने सवाल किया तो उसने कहा कि, 'मेरे पास सच में कुछ कहने को नहीं है। मेरी बहन अब हमारे साथ नहीं है, मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि पांचों आरोपियों को मौत की सजा ही मिलनी चाहिए और कुछ नहीं।'

 

09:22 AM, 07-Dec-2019

उन्नाव दुष्कर्म केस के पांच आरोपियों को शुक्रवार को अदालत से जेल ले जाया गया, इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि 44 घंटे जूझने के बाद पीड़िता की सफरदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 
 
 

09:16 AM, 07-Dec-2019

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंचा जहां उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कल रात मौत हुई थी। 

 

09:10 AM, 07-Dec-2019

डॉक्टर ने कहा- वेंटीलेटर पर हरकत हुई और फिर...

 

डॉक्टर ने कहा- वेंटीलेटर पर हरकत हुई और फिर...

सफदरजंग अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वेंटीलेटर पर हरकत हुई और पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने एक साथ दवाओं की डोज शुरू की, साथ ही उसके हाथ पैरों को मलना शुरू किया। 

इससे रात 9.25 बजे ब्लड प्रेशर थोड़ा ठीक हुआ, लेकिन 11.10 पर फिर से हालत बिगड़ी, आनन फानन में डॉक्टरों की टीम ने उसे दो इंजेक्शन दिए लेकिन 11.30 पर कार्डियक अटैक आने से उसकी धड़कनों की गति कम होने लगी और ब्लड प्रेशर भी कम होता गया। इसके बाद 11.40 मिनट पर पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया।

 

09:04 AM, 07-Dec-2019

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये और घर देगी योगी सरकार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 44 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने वाली पीड़िता अपने आखिरी समय में भी आरोपियों को सजा दिलाने की ही बात करती रही। आज सुबह 10 बजे उसका पोस्टमार्टम होगा।

बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से  आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है, उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।



दुष्कर्म के आरोपियों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी, जब वह अपने घर से स्टेशन के लिए गुरुवार सुबह निकली थी। वह लगभग 90 फीसदी जल चुकी थी, इसलिए उसकी हालक नाजुक हो गई थी। उसे एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक, पीड़िता की हालत रात 8.30 बजे से ही बिगड़ने लगी थी। 

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये है पूरा मामला

उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें