उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने ये भी कहा कि भले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन आयोग इन आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है।
सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बर्न विभाग के वरिष्ठ डॉ. शलभ की निगरानी में तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने पीड़िता का उपचार शुरू कर दिया है।
पीड़िता का करीब 90 फीसदी शरीर आग की चपेट में आने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल अगले 24 घंटे तक वे कुछ भी जानकारी नहीं दे सकते हैं। आईसीयू में भर्ती पीड़िता का उपचार शुरू कर दिया है।
कुछ मेडिकल जांच भी की गई हैं जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आएगी। इन रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जानकारी दी जाएगी। मेडिकल टीम में तीन वरिष्ठ डॉक्टर के अलावा पांच सीनियर रेजीडेंट, चार नर्से भी शामिल हैं।