फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-3 : उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के फैसले पर लगाई रोक

Fri, 31 Jul 2020 05:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 में होटल खोलने और ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजार खोलने के फैसले पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जैसे कि कोविड-19 की स्थिति ‘नाजुक’ बनी हुई है और खतरा अभी दूर नहीं हुआ है, तो उसी के मद्देनजर उपराज्यपाल ने यह फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने शहर में होटलों को फिर से खोलने का बृहस्पतिवार को फैसला किया था।

बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अनलॉक -3 के तहत गुरुवार को दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए कई फैसले लिए थे। दिल्ली सरकार ने ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह तक खोलने की इजाजत दे दी थी। इसमें सामाजिक दूरी समेत दूसरे जरूरी एहतियात बरतनी के दिशा-निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके साथ रात के कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। वहीं, होटल, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और फेरीवालों को काम करने की अनुमति दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-3 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक दिल्ली से रात का कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। पहले रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर बंदिश रहती थी। वहीं, दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से नहीं जुड़े हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों में समान्य कामकाज शुरू करने की अनुमति देने का फैसला भी किया था।

इससे पहले सोमवार को पारित आदेश के तहत दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ट्रायल के आधार पर दिल्ली में फेरीवालों को काम करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें