फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 990 मामले आए सामने, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 147 हुई

Tue, 02 Jun 2020 03:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच चार फेज के लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। अनलॉक-1 के पहले फेज के लिए दिल्ली-एनसीआर तैयार है और दिल्ली सरकार सोमवार को अपनी रणनीति सार्वजनिक करेगी। वहीं एनसीआर के तमाम शहरों के स्थानीय प्रशासन भी इसकी तैयारी कर चुके हैं। जहां हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटी सीमाओं को खुला रखने का निर्णय लिया है, वहीं गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने अब भी दिल्ली से सटी सीमा को सील रखा है। वहीं इन सभी क्षेत्रों में संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। देखना होगा कि सरकारें इन्हें लेकर क्या कदम उठाती हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 147 हुई

विज्ञापन

दिल्ली में 29 नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची में जोड़ा गया है। इसी के साथ कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। 

कोरोना मरीज ने पंखे से लटक कर दी जान 
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि एक 63 वर्षिय कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिसका इलाज बत्रा अस्पताल में चल रहा था, उसने कल पंखे से लटक कर जान दे दी। मामले में जांच की जा रही है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 990 मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार 
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 990 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस से अबतक 523 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में 17 पॉजिटिव 
गौतमबुद्धनगर में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले आए सामने।

गुरुग्राम में 129 नए मामले 
गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना वायरस के 129 मामले सामने आए हैं। करोनो वायरस से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर की कोरोना से मौत 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को जूनियर इंजीनियर की कोविड-19 से मौत हो गई है।

गाजियाबाद डिपो में बस सेवा शुरू 
सरकार ने एक जून से बस सेवा शुरू कर दी है । गाजियाबाद बस डिपो से सवारियों का जाना शुरू हो गया है । परिवहन निगम ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बसों को सैनिटाइज कराया है।  गाजियाबाद डिपो के एआरएम नरेंद्र कुमार ने व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। 

जयपुरिया एंक्लेव सोसाइटी की सील खोलने की मांग
कौशांबी की जयपुरिया एंक्लेव सोसाइटी को सील करने को लेकर दूसरे दिन लोगों ने फिर विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारी और पार्षद के सामने लोगों ने सोसायटी सील करने पर विरोध जताया। सोसाइटी निवासियों ने थाना प्रभारी को जिलाधिकारी के नाम लिखित शिकायत देकर सोसाइटी की सील खोलने की मांग भी की है।

कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से लोहा कारोबारी की मौत
गाजियाबाद के राज नगर में रहने वाले 64 वर्षीय लोहा कारोबारी की अस्पताल में मौत हो गई। कारोबारी की तबीयत खराब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल ,पटपड़गंज में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता का कहना है कि अभी मृतक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन अगर कोरोना से मौत हुई है तो शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाना चाहिए था परिजनों को शव नहीं देना चाहिए,इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

बुलंदशहर में तीन नए मामले
बुलंदशहर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें दो मामले सिकंदराबाद तो एक लखावटी ब्लॉक में मिला मरीज शामिल हैं। सिकंदराबाद में पॉजिटिव पाया गया मरीज कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। जबकि लखावटी में एक ट्रक ड्राइवर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 130 हो गई है। बुलंदशहर मे अब तक 83 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।

नीति आयोग का अधिकारी पॉजिटिव 
नीति आयोग का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद दिल्ली दफ्तर की तीसरी मंजिल को सील कर दिया गया है और सैनिटाइज किया जा रहा है।  

एम्स के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत
एम्स के एक कर्मचारी की सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई। 27 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और आज उसने दम तोड़ दिया।

दूरदर्शन के एक कर्मचारी की मौत, कोविड रिपोर्ट का इंतजार
दूरदर्शन केंद्र के एक कर्मचारी की आज मौत हो गई। उसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। वह खबर इकट्ठा करने और उसके संचालन से जुड़ा हुआ नहीं था। यही नहीं वह बीते 14 दिन से दफ्तर भी नहीं आया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि दूरदर्शन के 35 कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई है जिसमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 29 की रिपोर्ट निगेटिव है।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर खुले
केंद्र सरकार द्वारा अंतरराज्यीय आवागमन को छूट देने के बाद अब गाजियाबाद प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को खोल दिया है।



दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर खुले
केंद्र सरकार द्वारा छूट दिए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली से सटी अपनी सभी सीमाओं से सीलिंग हटा ली है जिसके चलते आज सुबह से लोगों का आवागमन सुगम बना हुआ है।

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर अब भी सील
दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन इलाके के पास नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जिले में प्रवेश करने वाले लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते पुलिसकर्मी। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य विभाग के परामर्श पर दिल्ली-नोएड सीमा 30 जून तक सील रखने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले 10 दिन में सामने आए 42 प्रतिशत मामले दिल्ली से जुड़े हैं।



खुली गाजीपुर सब्जी मंडी
आज देशव्यापी अनलॉक के पहले दिन दिल्ली के गाजीपुर की सब्जी मंडी खुली और बड़ी संख्या में यहां लोग खरीदारी करने पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें