फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: दिल्ली में 1330 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 27 पॉजिटिव

Sat, 06 Jun 2020 12:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देशव्यापी अनलॉक के पहले चरण का आज पांचवां दिन है। जहां लगभग साठ से ज्यादा दिनों के लॉकडाउन के बाद कोरोना के संक्रमण की गति धीमी होनी चाहिए थी, वहीं अब दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सिर्फ दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार चली गई है। वहीं गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद का भी हाल कुछ ठीक नहीं है। इसी बीच अब दिल्ली-एनसीआर और पूरे देश में पूजा स्थलों को खोलने की तैयारी हो रही है। दिल्ली बॉर्डर आज भी सील हैं जिसके चलते लोगों को दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा करने में परेशानी हो रही है। यहां पढ़ें दिनभर के अडेट्स...
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से बचाएगी डिजिटल शील्ड

विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के नारायणा में रहने वाले दो युवा उद्यमियों ने डिजिटल शील्ड नाम से एक मशीन बनाई है। इसमें लगे ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव करेंगे। डिजिटल शील्ड बनाने वाले विक्रांत बताते हैं कि मशीन की खासियत यह है कि इसको बिना छुए कोई भी व्यक्ति अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकता है और शरीर का तापमान जान सकता है। इसको घर, दफ्तर और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लगाया जा सकता है। जब कोई व्यक्ति मशीन के पास आकर खड़ा होगा तो इसमें हरी बत्ती जल जाएगी। इसका मतलब होगा कि शरीर का तापमान बिल्कुल सही है। 

कोरोना से मौत पर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी
दिल्ली नगर निगम में कोरोना के फैलते संक्रमण और कोरोना से हुई मौत को देखते हुए महापौर ने शुक्रवार को निगमायुक्त ज्ञानेश भारती समेत अन्य अधिकारियों समेत मुलाकात की। उन्होंने बताया कि निगम में कोरोना से कर्मचारियों की मौत के बाद उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


संक्रमण के बाद परिवहन दफ्तर में कामकाज बंद
परिवहन विभाग के राजा गार्डन स्थित दफ्तर में भी कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनकी संख्या कितनी है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। शुक्रवार को दफ्तर में कामकाज रोक दिया गया। इससे पहले भी अन्य दफ्तरों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद काम बंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले परिवहन विभाग के अंडरहिल रोड दफ्तर में तीन कर्मचारी और सराय काले खां के एमएलओ ऑफिस में भी कई कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। 

दिल्ली दंगों के मामले में चार्जशीट 
दिल्ली पुलिस मे दिल्ली में हुए दंगों के मामले में 410 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 

दिल्ली में 1330 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 26334 हुई 
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1330 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26334 हो गई है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 417 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अबतक 10315 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से आज 25 लोगों की मौत हुई। वहीं कुल मौतों का आंकडा 708 पहुंच गया है। राजधानी में अभी 15311 सक्रिय मामले हैं।

गौतमबुद्धनगर में 27 नए मामले आए सामने 
गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पांच लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 353 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर में अभी  209 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 570 हो गई है। 

उत्तरी निगम में तीन अभियंता संक्रमित, आठवीं मंजिल सील
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कोरोना लगातार फैल रहा है। अब सहायक, कनिष्ठ और अधिशासी अभियंता भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनके संपर्क में रहे 15 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।

बताया जा रहा है कि निगम मुख्यालय के आठवीं मंजिल पर कार्यरत सहायक अभियंता में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस मंजिल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सिविल लाइन जोन में भी एक कनिष्ठ अभियंता कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, नरेला के बिल्डिंग विभाग में तैनात अधिशासी अभियंता में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में रहे सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरी निगम में कोरोना से एक कनिष्ठ अभियंता की मौत हो चुकी है और 80 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

गाजियाबादः 64 सैम्पलों की आई रिपोर्ट, 4 पॉजिटिव
गाजियाबाद में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक 64 सैम्पलों की रिपोर्ट आई है। इसमें से अभी तक 4 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शाम तक और मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक जिले में मरीजों की संख्या हुई 382 हो गयी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरियम नगर स्थित सेंट जोसफ अस्पताल को कोविड एल-1 के रूप में सक्रिय किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के 20 कर्मचारी संक्रमित
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं। इनमें से किसी में भी कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है। बताया जा रहा है कि इन सभी का इलाज चल रहा है और ये ठीक हो रहे हैं।

एम्स में भर्ती एक मरीज ने की खुदकुशी
एम्स में देर रात 25 वर्षीय एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट था और बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था। युवक को ऑटो इम्यून बीमारी थी, कोरोना था या नहीं ये अभी पता नहीं चल सका है।

फरीदाबादः रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने के लिए एक-दूसरे से चिपक कर खड़े लोग
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर यात्री एक-दूसरे से चिपक कर टिकट बुकिंग करवाने के लिए खड़े हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस दौरान यहां कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली की सीमाओं पर आज भी लगा चेकिंग के चलते जाम
दिल्ली से सटी नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद की सीमाओं पर आज भी चेकिंग के चलते जाम लगा है। सीमा पर लोगों के पास या पहचान पत्र देखकर ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है, अन्यथा उन्हें लौटा दिया जा रहा है।

कालकाजी मंदिर में शुरू हुई साफ-सफाई, 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल
पूरे देश में आठ जून से धार्मिकस्थलों को खोल दिया जाएगा, जिसकी तैयारी हर जगह शुरू हो गई है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भी हो रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हम सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन करेंगे, हम प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन टनल भी लगा रहे हैं। भक्तों को मास्क लगाना जरूरी होगा और कोई प्रसाद नहीं चढ़ा सकता।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें