हादसे में जान गंवाने वाला युवक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जीटी रोड स्थित गांव बिसनोली गेट के पास रोडवेज बस में ज्योत लेक जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है।