फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अमेरिकी आयोग के रुख पर भड़का यूनाइटेड हिंदू फ्रंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के आंतरिक मामलों में दखल पर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। भारत के आंतरिक मामलों में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के हस्तक्षेप के विरोध में शाहदरा मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया गया। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और भारत की संप्रभुता का सम्मान करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि अमेरिकी आयोग भारत में धार्मिक स्वतंत्रता और आंतरिक राजनीतिक मामलों को लेकर पूर्वाग्रहपूर्ण टिप्पणियां कर रहा है। संगठन ने विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ मामलों में की गई गिरफ्तारियों को धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर पेश किए जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थक गतिविधियों का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि भारत के खिलाफ धमकियों और अलगाववादी गतिविधियों पर आयोग की ओर से समान रूप से चिंता क्यों नहीं जताई जाती। संगठन ने आयोग के रुख को भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित करने वाला बताते हुए इसकी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने अमेरिकी आयोग से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने और कथित भ्रामक आरोपों पर रोक लगाने की मांग की।

चिराग गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें