फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने एक करोड़ 90 लाख के विकास कार्यो का किया उद्घाटन

Tue, 25 Apr 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (फाइल)
विज्ञापन
केन्द्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को बदरौला, कौराली और अरूआ गांव में एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास व उद्घाटन किया।
विज्ञापन


 इनके अन्तर्गत एचआरडीएफ के माध्यम से तीनों गांवों में 33.33 लाख रूपये की लागत से व्यायामशाला बनाई जाएगी। ग्राम बदरौला में एक रास्ते का उद्घाटन व एक रास्ते का शिलान्यास किया गया। कौराली में 10.10 लाख रूपये की लागत से बनाई गई तीन चौपालों का उद्घाटन किया गया। 

इनके अलावा गुर्जर ने अरूआ में पंचायती राज विभाग के माध्यम से 30 लाख रूपये की लागत से बनाई गई बस अड्डा मार्केट का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अरूआ के अन्तर्गत अरूआ सहित अन्य दो गांव नया गांव व नई तोड़ में पंचायत द्वारा लगाए गए कुल 137 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर चेयरमैन धनेश अद्लखा, नगर निगम के वरिष्ठ उपमाहपौर देवेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शीशपाल पहलवान व सतवीर नागर विशेष तौर पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें