पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ होने से जनता की हालत खराब हो रही है। शनिवार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं रविवार को 14 पैसे और बढ़ गए। तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने चांदनी चौक में बैलगाड़ी चलाई। उन्होंने दिल्ली सरकार से डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की है।
Union Minister Vijay Goel rode a bullock cart in Chandni Chowk demanding the Delhi Government reduce prices of fuel pic.twitter.com/kLLCsjIQsI