फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर केंद्रीय मंत्री नकवी और विजय गोयल की साइकिल यात्रा

Mon, 21 Oct 2019 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइकिल यात्रा से विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने साइकिल यात्रा निकालकर दिल्ली सरकार का विरोध किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने ‘केजरीवाल सरकार प्रदूषण की जिम्मेदार’ के नारे भी लगाए। यात्रा में स्कूली विद्यार्थी भी शामिल थे।

विज्ञापन


इस दौरान विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल सरकार है। इस सरकार पिछले पांच साल में कोई काम नहीं किया। पराली जलने से केवल 10 फीसदी प्रदूषण होता है। 

दिल्ली में प्रदूषण के कारण आंतरिक हैं। उन्हें लेकर दिल्ली सरकार गंभीर नहीं है। कूड़ा जलाने, रबर स्क्रैप से होने वाले प्रदूषण पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें साफ हवा और पानी मुफ्त में दिया है, लेकिन उन पर भी दाम लगाए जा रहे हैं। प्रदूषण की वजह से एयर प्यूरीफायर की खरीद खूब हो रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली में जितना प्रदूषण कम हुआ है, वह केंद्र सरकार की वजह से है। केंद्र सरकार ने ही ईस्टर्न-वेस्टर्न हाईवे बनवाए और बदरपुर प्लांट बंद करा धौला कुआं में लूप बनवाए। दिल्ली सरकार लोगों के सामने केवल झूठ परोस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें