केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को AIIMS से मिली छुट्टी
- फोटो : Office of Union Health Minister
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। उनकी 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनका इलाज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी शाम डॉक्टरों ने उनकी कई जांचें कीं, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 17 अगस्त को उनकी एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई।