लालकिला ग्राउंड स्थित 15 अगस्त पार्क में लव कुश रामलीला कमिटी के भूमिपूजन समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि इस बार वह लीला में जनक का किरदार निभा रहे हैं।
भूमिपजून समारोह के बाद मीडिया से सवाल जवाब के बीच हर्षवर्धन ने कहा मैं खासतौर से इसी बात का ऐलान करने पोर्ट ब्लेयर से समारोह में पहुंचा हूं।
प्रभु श्री राम आरती हवन और मंत्रोंचारण के बीच हुए देश की सबसे भव्य लवकुश रामलीला के भूमिपजून समारोह में दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रेजिडेंट और सांसद मनोज तिवारी, आप पार्टी की विधायक अलका लांबा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के सीनियर लीडर सतीश उपाध्याय सहित कई दूसरे नेताओं ने हिस्सा लिया।
लीला कमिटी के चैयरमैन अशोक अग्रवाल के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब देश की किसी रामलीला की स्टेज पर देश के दो कैबिनेट मिनिस्टर, दो सांसद, तीन विधायकों सहित आप पार्टी की नेता भी लीला के अलग अलग किरदार करेंगे।