फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से जुड़े

Tue, 27 Nov 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के सांसद व केंद्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) व पर्यावरण वन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा कैंप कार्यालय पर ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से जुड़ते हुए पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा अमर उजाला की एक और अनूठी पहल काबिले तारीफ है। अमर उजाला खबरों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है।

विज्ञापन


महिला शक्ति की देवी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि महिलाओं का सम्मान करें। महिलाओं में देवी की शक्ति है। इनका जहां पर अपमान होगा, वहां पर बरकत नहीं हो सकती है। ‘यत्र पूजयंते तत्र नमंते देवता’ इनकी जहां भी पूजा होगी, वह पर देवताओं का वास होगा।

समाज में बड़ी जिम्मेदारी
डॉ.महेश ने कहा कि समाज में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। बेटी बनकर घर में खुशियां लाती हैं। बहन बनकर समाज में जिम्मेदारी निभाती हैं। पत्नी व मां जैसी तमाम जिम्मेदारी निभाते हुए समाज व देश के उत्थान में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती हैं।
विज्ञापन


बहादुरी में मिसाल है
डॉ.शर्मा ने कहा कि हमारे देश का इतिहास वीरांगनाओं से भरा हुआ है। रानी लक्ष्मीबाई तो कहीं अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला रहीं हैं, जिन्होंने समाज को संदेश दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। देश की आन के लिए जरूरत पड़ेगी तो हाथ में तलवार भी उठा लेंगी।

सम्मान में सरकार पीछे नहीं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे प्रदेश सरकार की बात हो या फिर केंद्र सरकार, महिलाओं का हर जगह सम्मान किया जा रहा है। इनकी भागीदारी कहीं भी कम नहीं होने दी जा रही है। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने, सम्मान दिलाने, शोषण रोकने व हक दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और देश के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह समाज में महिलाओं की अहमियत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें