फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अंगदान दिवस समारोह में बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया- प्रत्यारोपित होने से पहले बर्बाद न हो अंग

Sun, 04 Aug 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सालाना रिपोर्ट जारी करतीं मंत्री अनुुप्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंग को प्रत्यारोपित होने से पहले बर्बाद होने से रोकने के लिए अधिकारियों को कोशिश करनी चाहिए। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का। 

विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के 14वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि अंगों की मांग को पूरा करने के लिए अंगदान को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला है। साथ ही कहा कि एक अंगदाता आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। 

मंत्री ने कहा कि अंगदान के मामले में स्पेन, अमेरिका और चीन सहित दूसरे देश आगे हैं। भारी भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन इन प्रयास को और तेज करने की जरूरत है। इस मौके पर नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में अंगों की मांग के मुकाबले आपूर्ति के बीच काफी अंतर है। देश में केवल 750 संस्थान में ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा है। इसमें विस्तार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण को आयुष्मान योजना के तहत कवर किया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बीमा कंपनियों से अंग प्रत्यारोपण को कवर करने की मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रणालियों में सुधार करना होगा। 

10 परिवारों को किया सम्मानित 
समारोह के दौरान मंत्री ने अंगदान करने वाले 10 परिवार के परिजनों और अंग हासिल करने वाले चार लोगों को सम्मानित किया। साथ ही अंग दान और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों, क्षेत्रीय और राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठनों, मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों, पेशेवर समाजों, चिकित्सा पेशेवरों और गैर-सरकारी संगठन व अन्य को पुरस्कार प्रदान किया। 
विज्ञापन


इन्हें मिला पुरस्कार 
पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने सर्वश्रेष्ठ रोट्टो पुरस्कार 
तेलंगाना को सर्वश्रेष्ठ एसओटीटीओ/राज्य का पुरस्कार, तमिलनाडु और कर्नाटक को दूसरा पद
मणिपुर को उत्तर पूर्व में सर्वश्रेष्ठ उभरते राज्य का पुरस्कार 
अंगदान पुरस्कार में उभरते राज्य : आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर

सर्वश्रेष्ठ गैर-प्रत्यारोपण अंग पुनर्प्राप्ति केंद्र 
सिविल अस्पताल, अहमदाबाद
उभरता हुआ एनटीओआरसी : कमांड अस्पताल, चांदमंदिर व डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, हिमाचल प्रदेश
राजस्थान सर्वश्रेष्ठ जागरूकता/आईईसी गतिविधि वाले राज्य के तौर पर सम्मानित 
सबसे अधिक मृतक दान के साथ निजी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल : यशोदा अस्पताल, सिकंदराबाद

केंद्र सरकार को विशेष पुरस्कार
मृतक अंगदान कार्यक्रम के कुशल पुनरुद्धार के लिए अस्पताल : सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली
मृतक अंगदान कार्यक्रम के कुशल पुनरुद्धार के लिए राज्य अस्पताल को विशेष पुरस्कार: केईएम अस्पताल, मुंबई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें