फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने अधिकारियों के निलंबन को बताया गलत

Thu, 31 Dec 2015 07:02 PM IST
बीबीसी हिन्दी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अपने दो अधिकारियों को निलंबित करने के फैसले को अमान्य कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


गृह विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन के विरोध में दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप सिविल सेवा यानी दानिक्स काडर के अधिकारियों ने गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी दी थी।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट के फैसले से जुड़ी एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए क्या है दानिक्स काडर

दिल्ली सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक विशेष सचिव (अभियोजन) यशपाल गर्ग और विशेष सचिव (कारागार) सुभाष चंद्रा को निलंबित किया गया था।

दानिक्स काडर का मतलब है - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नागर हवेली सिविल सेवा में काम करने वाले अधिकारी।

सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त होने वाले ये अधिकारी दिल्ली और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों में प्रशासनिक कार्यों के लिए तैनात किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें