आए दिन सड़कों पर खराब हो रही डीटीसी की बसें दिल्ली के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी बस केबीच सड़क पर खराब होने केकारण अपना रूट बदलना पड़ा। खास बात ये कि सड़कों पर खराब होने वाली बसों को जल्दी से हटाया भी नहीं जाता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। इसको लेकर डीटीसी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने डीटीसी अधिकारियों लिखे पत्र में कहा है कि 24 मार्च को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के सामने डीटीसी की लो फ्लोर बस बीच सड़क पर खराब हो गई थी। इसके चलते मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड पर लंबा जाम लग गया। बस को सड़क से हटाने के लिए डीटीसी को शाम 4.15 सूचना दे दी गई।
करीब साढ़े चार घंटे बाद मौके से ठीक करने के उसे बाद हटाया गया। यही बस विपरीत कैरिज्वे पर भी खराब हो गई थी। इसके चलते लगे जाम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कोअपना रूट बदलना पड़ा। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2015 के शुरुआती तीन महीने में करीब 136 बसें बीच सड़क पर खराब हुईं हैं।
इस कारण उक्त जगहों पर भयंकर जाम लगा। पत्र में उन्होंने कहा है कि बस सड़क पर खराब हो जाती हैं तो उसे तुरंत मौके से हटाया जाए, ताकि जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। इसकेअलावा, ट्रैफिक पुलिस ने डीसीपी को एक और पत्र लिखा है। इसमें डीटीसी ड्राइवरों को लेन में बस चलाने के लिए कहा गया है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लेन ड्राइविंग करने वाले लोगों केखिलाफ 23 फरवरी से अभियान चला रखा है।