बीमारी केस मौत मृत्यु दर
रैबीज 97 97 100
जापानी बुखार 2180 252 12
दिमागी बुखार 13036 1010 8
स्वाइन फ्लू 38811 2266 6
टिटनेस 295 9 6
डिप्थेरिया 5293 148 3
दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इंजेक्शन नहीं
पड़ताल में दिल्ली के अधिकांश बड़े अस्पतालों जैसे दीनदयाल उपाध्याय, मदन मोहन मालवीय अस्पताल, राजा हरिश्चंद्र, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल, डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. हेडगेवार अस्पतालों में रैबीज का इंजेक्शन नहीं है।
रैबीज होने पर इंसान को बचाना मुश्किल है, पर संक्रमण फैलने से बचाया जा सकता है। दिल्ली में कुत्तों के अलावा बंदर और चमगादड़ के काटने से भी रैबीज फैलता है। वैक्सीन से संक्रमण रोका जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में रैबीज को शामिल नहीं किया गया है। -डॉ. के के अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए