दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रेप लागू किया जा रहा है। इसके तहत अगले आदेशों तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल-पेट्रोल जनरेटर पूरी सर्दी बंद रहेंगे। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर दूसरी पाबंदियां भी लागू की जाएंगी। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि आज से सीपीसीबी की 50 टीमें दिल्ली-एनसीआर में तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही प्रकाश जावड़ेकर प्रदूषण से निपटने को लेकर क्या कहा आगे पढ़ें...
पर्यावरण मंत्री की प्रमुख बातें
- CPCB की 50 टीमें अब हर रोज फील्ड में रहेंगी
- दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर रहती है
- ठंड में हवा की गति कम हो जाती तो प्रदूषण जम जाता है
- पराली का जलना भी अभी 20 दिन चलेगा
- हमने पराली के लिए पंजाब में अधिक मशीनें दी हैं
- पंजाब सरकार को ध्यान देना होगा
- अभी पराली का योगदान 10 प्रतिशत है यानी प्रदूषण का मुख्य कारण लोकल फैक्टर्स हैं
- ये सब हमें अभी देखना होगा
- दो महीने सीपीसीबी की 50 टीमें जगह-जगह जाकर मुआयना करेंगी
- सब देखेंगे कि कहीं बड़ा निर्माण तो नहीं चल रहा
- कहीं सॉलिड वेस्ट तो नहीं किया जा रहा
- उल्लंघन करने पर कार्यवाई होगी
- मैं पंजाब सरकार से अपील करूंगा कि पराली को जलाने से रोकें
- कूड़े को जलाने से रोका जाएगा
- लोगों से अपील है कि गाड़ियों का इस्तेमाल कम करें
- पब्लिक यतायात का प्रयोग करें
यह भी पढ़ेंः Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, आज से जेनरेटर बंद, सीपीसीबी की टीमें चौकस