फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Cabinet decision: गाजियाबाद-सीतापुर के बीच बिछाई जाएंगी दो नई रेल लाइन, मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं मंजूर

Sun, 19 Apr 2026 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 14,926 करोड़ रुपये की लागत से 403 किमी की कुल लंबाई की तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से सीतापुर के बीच दो नई रेल लाइन बिछाई जाएंगी। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश के लिए 24,815 करोड़ की लागत वाली रेलवे की दो बड़े मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। दोनों राज्यों के 15 जिलों में रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इससे रेलवे का नेटवर्क करीब 601 किलोमीटर तक और बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 14,926 करोड़ रुपये की लागत से 403 किमी की कुल लंबाई की तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। गाजियाबाद-सीतापुर रूट पहले से ही डबल लाइन है और यह दिल्ली-गुवाहाटी व्यस्त रूट का अहम हिस्सा है।

परियोजना

  • रेल लाइन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और रोजा से होकर गुजरेगी
  • हालांकि, इसमें हापुड़, सिम्भावली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर व सीतापुर स्टेशनों को बायपास किया जाएगा। छह नए स्टेशन भी बनेंगे
  • इस रूट में दूधेश्वरनाथ मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट, अमरोहा की दरगाह शाह विलायत जामा मस्जिद, नैमिषारण्य (सीतापुर) भी हैं, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें