फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आजादपुर मेट्रो स्टेशन के डीटीओ क्लब में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्लब के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आजादपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में स्थित डीओटी क्लब में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों डंडों और दराती से क्लब के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। क्लब मालिक ओम सिंह की शिकायत पुलिस ने केस किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे आजादपुर मेट्रो थाना पुलिस को स्टेशन परिसर में स्थित डीओटी क्लब पर तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर वहां से भाग गए थे। मौके पर क्लब के मालिक ओम सिंह मिले। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश कार में आए थे। उनके हाथ में डंडे और दराती था। आते ही हमलावरों ने क्लब में तोड़फोड़ शुरू की। पुलिस ने मौके पर छानबीन के दौरान क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमला करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमला करने के मकसद के बारे में खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें