फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अज्ञात बदमाशों ने ऑटो पर की गोलीबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, पुलिस को आपसी रंजिश की वजह से गोलीबारी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो पर गोलीबारी कर दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी में शीशा चकनाचूर हो गया। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से गोलीबारी करने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार रहमतुल्लाह सपरिवार नरेला इलाके में रहता है। वह पेशे से ऑटो चालक है। रहमतुल्लाह ने बताया कि बुधवार रात काम से लौटने के बाद वे ऑटो को घर के पास खड़ा कर छत पर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। वह तुरंत नीचे आए और देखा कि ऑटो का शीशा क्षतिग्रस्त है और मौके पर गोली का खोखा पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की गई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें