हुडा के मास्टर प्लान में सेक्टर 102 के पास बनी श्रमिकों की झुग्गियों में मंगलवार को एक महिला का कंकाल मिला। शव को जमीन के भीतर दफनाया गया था।
राजेन्द्र पार्क थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में खेड़की माजरा के पास सेक्टर-102 में कैपसाइट कंपनी है।
किसी समय जहां पर उसकी लेबर रहा करती थी। उसी स्थान के पास एक महिला का जमीन के भीतर दफनाया हुआ शव मिला। सिर के बाल से उसका पता चला।
पुलिस ने महिला के कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कंपनी में काम करने वाले आजमगढ़ निवासी राममिलन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।