फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उजीना गांव में कुएं में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सदर थाना क्षेत्र के गांव उजीना में एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देर शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों को जैसे ही कुएं में शव होने की सूचना मिली तो गांव के सरपंच प्रतिनिधी मुनेश फौजी ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद जयसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक एफएसएल की टीम का मौके पर पहुंचने के लिए इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद शव को कुएं से निकालने की प्रक्रिया शुरु होगी। मुनेश फौजी ने बताया कि गांव के धर्माज की जोहड़ पर बने कुएं में शव मिला है, जिसकी शिनाख्त व जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें