फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhota Rajan: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, हो गई है गंभीर बीमारी; डॉक्टर बोले- ऑपरेशन करना होगा

Fri, 10 Jan 2025 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद छोटा राजन के एम्स में भर्ती होने के बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस वार्ड में छोटा राजन को रखा गया है। वहां की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
डॉन छोटा राजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि छोटा राजन का साइनस की समस्या है और इसके चलते उसके नाक का ऑपरेशन होना है। डॉक्टरों की सलाह पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी उसका ऑपरेशन नहीं हुआ है। ऑपरेशन होने के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

जेल सूत्रों का कहना है कि छोटा राजन का जेल में इलाज चल रहा था। तकलीफ बढ़ने के बाद उसे एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद उसे ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। जिसको देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद छोटा राजन के एम्स में भर्ती होने के बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस वार्ड में छोटा राजन को रखा गया है। वहां की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दी गई है। सुरक्षा कर्मियों के बिना इजाजत के किसी को भी वार्ड में जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि 64 साल के छोटा राजन को स्वास्थ्य को लेकर कई समस्या है। छोटा राजन को साइनस की समस्या है और उसकी सर्जरी कब होगी, इसको लेकर एम्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें