फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वंचित बच्चों ने नृत्य से जीवंत किया स्वतंत्रता संग्राम का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजघाट स्थित गांधी दर्शन में आजादी के महानायक शीर्षक से प्रस्तुत भव्य नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दिल्ली के वंचित बच्चों द्वारा मंचित इस प्रस्तुति में शास्त्रीय और समकालीन नृत्य शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसमें मंगल पांडे, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद और अनेक अनाम वीरों के बलिदान को बच्चों ने सजीव कर दिया। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस आयोजन का सह-आयोजन उर्वशी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति और तपस्या फाउंडेशन ने किया, जिसे संस्कृति मंत्रालय का समर्थन प्राप्त था। नृत्य निर्देशन अजय भट्ट और अभिषेक ने किया जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा निर्देशक डॉ. रेखा मेहरा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें