नई दिल्ली। न्यू रोहतक रोड स्थित नव हिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। इस दौरान बच्चों को देश सेवा और समाज सेवा के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी एवं उद्योगपति मुस्कान सरीन ने ध्वजारोहण के साथ की। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन कीर्ति शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा खरबंदा, सचिव राकेश भल्ला, मनीष भाटिया और सुभाष सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कीर्ति शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल आजाद रहने की स्थिति नहीं है, बल्कि यह एक गहन जिम्मेदारी है। इसके अंतर्गत हमें अपने देश के मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखना है, ताकि विभाजनकारी ताकतों को नाकाम किया जा सके। वहीं, सीमा खरबंदा ने बच्चों को देश की सेवा और समाज की सेवा पूरी ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई दी। ब्यूरो