फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की सौगात इसी साल, फाइनल ड्राफ्ट तैयार

Tue, 27 May 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव हाइवे पर जाम से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। साल के अंत तक उनकी परेशानी का निराकरण हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने राजीव चौक सहित इफ्को व सिग्नेचर टावर चौक पर अंडरपास बनाने को लेकर कमर कस ली है। अगले 20 दिनों में डिजाइन आदि तैयार कर टेंडर कॉल करने की तैयारी है।
 
सोमवार शाम करीब 8:30 बजे निगमायुक्त प्रवीण कुमार ने इंजीनियरिंग विंग के अलावा सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अंडरपास को लेकर फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 8:30 बजे उन्होंने अंडरपास निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने पर चर्चा की। उन्होंने फायर, वन, हरियाणा गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से जिम्मेदारी को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


बाद में सभी के साथ तीनों स्थानों का दौरा भी किया। शाम को कंसलटेंट कंपनी, दिल्ली इंटीग्रेटिड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) सहित आर्किटेक्ट एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें