फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की परेशानी कल की राह करेगी आसान

Sun, 16 Apr 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम
विज्ञापन
निर्माणाधीन अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी के तीनों प्रमुख चौराहों इफ्को चौक, सिग्नेचर टॉवर व राजीव चौक पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने का काम तेजी से जारी है। इन निर्माण कार्यों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, रोजाना वाहनों के जाम का सिलसिला बढ़ गया है। रूट को इन स्थानों पर काफी घुमावदार तरीकों से डायवर्ट भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां अलग-अलग शिफ्टों में दिन रात कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। करीब 60 फीसदी काम यहां हो चुका है। अगस्त तक इन चौराहों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। एनएचआई अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्यों के कारण आज भले ही लोगों को परेशानी हो रही है मगर कल के लिए उनकी राह इसी से आसान होने जा रही है।

गुरुग्राम का जिस प्रकार से विकास और विस्तार हो रहा उसे देखते हुए वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस कारण शहर के तीनों प्रमुख चौराहों पर लगने वाला जाम नासूर बनता जा रहा था। इसी से लाखों लोगों को निजात दिलाने के लिए राजीव चौक, सिग्नेचर टावर व इफ्को चौक बन रहे अंडरपास व लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


 एनएचआई का दावा है कि तीनों चौक पर अगस्त के शुरूआती दिनों में लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसको पूरा करने के लिए मार्च 2019 का लक्ष्य रखा गया था मगर इन्हें इसी साल के अगस्त तक पूरा करा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं में कुल 1005 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मौके पर जाकर तीनों चौराहों पर जाकर चल रहे काम की पड़ताल की गई तो पाया गया कि यहां काम तेजी से चल रहा है। इसे देखकर एनएचआईए अधिकारियों का दावा पुख्ता लगता है कि यह काम निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने भी मार्च में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था उन्होंने भी चल रहे काम पर संतोष जताजया था। अगस्त में यह काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों का सफर आसान होने के साथ-साथ गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम भी इतिहास बन जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें