फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत शिक्षकों के पदों में होगी बढ़ोतरी, दस अप्रैल को कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Sat, 06 Apr 2019 04:02 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

2019 सत्र से देश के सभी साढ़े नौ सौ विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पदों ( सीटों ) में बढ़ोतरी होने जा रही है। दस अप्रैल को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों की सीट बढ़ोतरी का प्रस्ताव आएगा। विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस कोटा) के तहत ईडब्ल्यूएस कोटे की कुल अतिरिकत सीटों पर शिक्षकों के पदों में बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि दुनिया के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों को टक्कर देने व गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया करवाने के मकसद से 20 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए जनवरी 2019 से दस फीसदी सीट आरक्षित का फैसला लागू हो गया था। हालांकि विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में जुलाई 2019 सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिले में लाभ मिलेगा।

ईडब्ल्यूएस की अतिरिक्त सीट बढने के तहत शिक्षकों के पदों में बढ़ोतरी को फैसला नही हो पाया था। इसी के चलते सरकार कैबिनेट में ईडब्ल्यूएस सीटों के तहत शिक्षकों के पदों को बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राज्यों को भी अपने विश्वविद्यालयों में करनी होगी बढ़ोतरी

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के साथ ही यूजीसी केंद्र सरकार के विश्वविद्यालयों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत शिक्षकों के पदों में बढ़ोतरी का आदेश लागू करेगी। इसी के साथ राज्य सरकारों को भी आदेश लागू होगा। राज्य सरकार के अधीनस्थ विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत कुल अतिरिक्त सीटों के एवज में शिक्षकों के पदों को बढ़ाना होगा। 

केंद्र सरकार के विश्वविद्यालयों में 10773 शिक्षकों के पद बढ़ेंगे 
आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईएम, आईआईएसईआर, आईआईआईटी, आईआईआईटी (पीपीपी), इग्नू व एसपीए/सीएफटीआई आदि केंद्र सरकार के विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत कुल 215460 अतिरिक्त सीट बढ़ायी गई हैं। इन 215460 अतिरिक्त सीटों पर 10773 शिक्षकों के पद बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें