फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शनः नोएडा प्राधिकरण के गेट पर बांधे गाय-भैंस, भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 27 Sep 2019 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा अथॉरिटी के बाहर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले दो हजार से ज्यादा किसान अपनी कई मांगों को लेकर शुक्रवार दिन में नोएडा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत भी इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के साथ डटे रहे। वह नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राधिकरण का कोई अधिकारी किसानों से मिलने नहीं पहुंचा था।

गौरतलब है कि किसान अपनी गाय और भैंसों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने विरोध जताते हुए प्राधिकरण के गेट पर ही अपनी गाय भैंसे बांध दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्राधिकरण के चारों ओर के गेट बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें