फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लेकर फर्राटा भरने निकले नाबालिग: अनियंत्रित होकर रिक्शे से जा टकराई गाड़ी, छह साल की बच्ची समेत दो घायल

Tue, 19 Dec 2023 01:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि कार को नाबालिग चला रहा था। वह इलाके में स्थित एक कंपनी में काम करता है। कार कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। मैनेजर ने नाबालिग को चाबी देकर कार से कागजात निकाल कर लाने के लिए कहा था। लेकिन आरोपी कार लेकर सैर-सपाटे के लिए निकल गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग इलाके में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सिलिंडर से लदे रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार रुक गई। हादसे में छह साल की बच्ची और रिक्शा चालक घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने नाबालिग चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घायल रिक्शा चालक और बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि कार को नाबालिग चला रहा था। वह इलाके में स्थित एक कंपनी में काम करता है। कार कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। मैनेजर ने नाबालिग को चाबी देकर कार से कागजात निकाल कर लाने के लिए कहा था। लेकिन आरोपी कार लेकर सैर-सपाटे के लिए निकल गया।

सोमवार शाम पुलिस को शालीमार बाग इलाके में सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि कार की टक्कर से सिलिंडर ले जा रहा रिक्शा चालक राम कुमार और छह साल की बच्ची कशिश घायल हो गई है। उन्हें पीसीआर कर्मी पास के अलग अलग अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े गए नाबालिग कार चालक को हिरासत में ले लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। 
विज्ञापन


इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि चालक ने कार को तेज गति से मोड़ा। इससे कार अनियंत्रित हो गई और किनारे से जा रहे रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। रिक्शे पर रसोई गैस के सिलिंडर लदे थे। टक्कर लगने से रिक्शा चालक राम कुमार और वहीं मौजूद बच्ची कशिश घायल हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग पहली बार कंपनी की कार लेकर निकला था या पहले भी वह कार चलाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को मामूली चोट लगी थी और प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें