दक्षिण-पूर्व जिले के ग्रेटर कैलाश-एक थाना इलाके में शादी में बारात चढ़त के आगे दूल्हे के चाचा को पटाखे चलाना भारी पड़ गया। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस सूचना मिलने पर चाचा को बारात से उठाकर ले गई। थाने ले जाकर चाचा के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दूल्हे के चाचा के खिलाफ जिला डीसीपी के आदेश का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली में ये दूसरा मामला है, जब शादी में पटाखा चलाने पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मस्जिद मोठ से बृहस्पतिवार को ग्रेटर कैलाश-एक में महावीर मंदिर में बारात आई थी। पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली थी बारात में पटाखे चल रहे हैं। पटाखे चलने से इलाके में काफी प्रदूषण फैल रहा है।