फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी अंकल की घिनौनी करतूत: भतीजी के कमरे में घुसा चाचा, बिस्तर पर बैठकर दबाया मुंह; फिर करने लगा गंदी हरकत

Tue, 12 Nov 2024 06:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 20 साल की युवती के कमरे में घुसकर उसके चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसके कमरे से भागने लगा। इस दौरान घर अन्य लोग भी आ गए। मारपीट कर किसी तरह आरोपी वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन
चाचा ने की छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 20 साल की युवती के कमरे में घुसकर उसके चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसके कमरे से भागने लगा। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने परिवार वालों के साथ हाथापाई की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


20 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। 10 नवंबर तड़के करीब 4.30 बजे पुलिस को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से मारपीट में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां एक महिला और उनके ससुर का इलाज चल रहा था। वहां मौजूद 20 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के उसके चाचा दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। वह उसके कमरे में आकर बिस्तर पर बैठ गए और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। किसी तरह से उसने आरोपी का हाथ हटाकर शोर मचाया। शोर होने पर पीड़िता के दादा जग गए, तभी आरोपी वहां से भागने लगा। 

पीड़िता के दादा ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए। इसके बाद आरोपी ने उनकी कमर पर लात से मारा। शोर-शराबा होने पर पीड़िता की मां भी वहां पहुंच गई। आरोपी ने उनके साथ ही हाथापाई की। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की भाभी ने पुलिस को फोन कर घायल पीड़िता की मां और दादा को पास के अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज हुआ। पीड़िता ने चोट नहीं होने की वजह से अपना मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें