फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घूंसा मारकर चाचा ने तोड़ा भतीजे का दांत, सहरी का सामान लेने निकला था नाबालिग

Mon, 10 Apr 2023 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक शख्स ने घूंसा मारकर भतीजे का दांत तोड़ दिया। किशोर सहरी का सामान लेने निकला था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक युवक ने मामूली बात पर 13 साल के भतीजे के मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ दिया। जख्मी हालत में पीड़ित को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर के पिता मोहम्मद तारिख (39) की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मोहम्मद हारिस की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ गली नंबर-2, चिमनी मिल, बाड़ा हिंदूराव इलाके में रहता है। 

सदर बाजार में इनका छोटा भाई हारिस रहता है। इनका हारिस से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

आरोप है कि शुक्रवार देर रात को तारीख का बेटा सहरी का सामान लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे चाचा मिला और पूछताछ करने लगा। किसी बात पर आरोपी ने उसके मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें