फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा और भाई मिलकर किशोरी से करते थे अश्लील हरकत, यूनिट टेस्ट की कॉपी में लिखी आपबीती

Fri, 12 Oct 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

निजी स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकत करने के मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा ने बाल कल्याण कमिटी को बयान में कहा था कि उसका चचेरा भाई उसके साथ अश्लील हरकत करता है। उसके चाचा भी उसके धमकाकर उसका योन शोषण करते है। परिजनों को जब पीड़ित ने यह बात बताई तो बदनामी के दर से उन्होंने पीड़िता को चुप करवा दिया।

बता दें कि निजी स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ चचेरे भाई ने अश्लील हरकत की। पीड़िता का आरोप है कि उसके चाचा भी उसे धमकाते हैं। छात्रा ने आपबीती यूनिट टेस्ट की उत्तरपुस्तिका में लिख दी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन को जानकारी मिलते ही उन्होंने बाल कल्याण कमेटी के जरिये बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय नाबालिग ने बाल कल्याण कमेटी के समक्ष बताया कि उसके चाचा टोनी व उनका बेटा दोनों ही उसे काफी समय से परेशान करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

छात्रा का हाथ पैर बांध की अश्लील हरकतें

एक दिन उसके चचेरे भाई ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके चाचा ने उसे काफी धमकाया भी। यह बात पीड़िता ने जब अपने घर पर बताई तो परिजनों ने बदनामी के डर से यह किसी को नहीं बताई।

इस पर छात्रा ने स्कूल में अपनी सहपाठी को पत्र में लिखकर और यूनिट टेस्ट यह बात बताई। सहपाठी ने यह पत्र स्कूल प्रबंधन को पहुंचा दिया। 18 सितंबर को स्कूल प्रबंधन ने यह पत्र बाल कल्याण कमेटी के समक्ष पहुंचा दिया। जिस पर 1 अक्तूबर को कमेटी ने छात्रा को बचा कर बालगृह में भेज दिया। 

यहां छात्रा की काउंसलिंग करवाई गई। 8 अक्तूबर को छात्रा ने बाल कल्याण कमेटी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। बयान को कमेटी ने कार्रवाई के लिए बादशाहपुर थाना पुलिस को भेज दिया। मंगलवार को पुलिस को पीड़िता के बयान प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें