फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर लावारिस हालत में ट्रॉली बैग, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 05 Feb 2019 09:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात सीआईएसएफ अधिकारियों ने ट्रॉली बैग से 1.78 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। छानबीन के बाद करीब 5.90 किलो सोने के 32 बिस्किट को कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला हांगकांग से दिल्ली आया एक यात्री ट्रॉली बैग छोड़कर उसी फ्लाइट से मुंबई चला गया। कस्टम के अधिकारी यात्री से संपर्क कर पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह इतना सोना कैसे लाया। 

सोना वैध है या अवैध इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 11.00 बजे सीआईएसएफ के जवानों ने टी-3 के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक संदिग्ध लावारिस ट्रॉली बैग देखा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना देकर बैग के आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। 
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने बैग की छानबीन की और उसे खोला तो उसमें सोने के 32 बिस्किट बरामद हुए, जिनका वजन करीब 5.90 किलो था। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि बैग हांगकांग से आया एक यात्री छोड़कर उसी फ्लाइट से मुंबई लौट गया है। कस्टम अधिकारी यात्री का पता लगाकर उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें