फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही इमाम और दिल्ली पुलिस ने की अपील, घरों में रहकर ही करें शब-ए-बारात पर इबादत

Sun, 05 Apr 2020 10:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इसे हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन कर देश के लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में ही रहें। लॉकडाउन के बीच ही आ रहे शब-ए-बारात पर उलेमाओं ने भी लोगों से अपील की है कि वह घरों में ही रहकर इबादत करें।

विज्ञापन


जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देश के मुसलमानों से अपील की है कि वह लॉकडाउन का पालन कर कोरोना को हराने में सहयोग दें। हर हिंदुस्तानी का फर्ज है कि वह ऐसे समय में देश और दुनिया की सलामती के लिए दुआ करे। देश में 8 और 9 अप्रैल को शब-ए-बारात मनाई जाएगी।

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि शब-ए-बारात इबादत की रात है। इस दिन कब्रिस्तान जाना जरूरी नहीं होता है। इसलिए घरों में ही रहकर अपने और रिश्तेदारों के अलावा पूरे मुल्क व दुनिया की सलामती के लिए दुआ करें। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक यह ही तरीका है कि हम अपने-अपने घरों में रहे। लॉकडाउन का पालन करें और कानून को अपने हाथ में न लें।
विज्ञापन


शब-ए-बारात पर लोग अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें किसी भी सूरत में घरों से बाहर न निकलने दें। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की ओर से भी इसी तरह की अपील लोगों से की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के जरिए शब-ए-बारात पर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर दिल्ली के सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन के आदेश दे दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने इलाकों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक लोगों से संपर्क कर लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें